दरभंगा, जून 14 -- विजय राय,बेनीपुर। मद्य निषेध थाना बेनीपुर पुलिस ने शनिवार को रामनगर एवं भरथैया से 42 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रामनगर गांव निवासी कैलाश पासवान को दो लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इधर, कल्याणपुर गांव निवासी रामाकांत यादव को बाइक पर 40 लीटर चुलाई शराब ले जाने के दौरान भरथैया के पास सड़क पर से गिरफ्तार किया गया। एसएचओ सिद्धार्थ ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...