दरभंगा, जून 23 -- विजय राय,बेनीपुर। मद्य निषेध थाना, बेनीपुर की पुलिस ने पौड़ी चौक के पास बिरौल थाना क्षेत्र के लोहन गांव निवासी सिंहेश्वर पासवान के पुत्र लव कुमार पासवान को 14 लीटर चुलाई शराब बाइक से ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसएचओ सिद्धार्थ ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...