बेनीपुर:10 दिनों से सफाई ठप, कचरे के अंबार से लोग परेशान
दरभंगा, जून 17 -- विजय राय,बेनीपुर। नगर परिषद बेनीपुर क्षेत्र में दस दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने से सैकड़ों जगहों पर कचरे के ढेर लग गए हैं और लोग बुरी तरह परेशान हैं। लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मौखिक और लिखित शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। सफाई कर्मियों के दस दिनों से हड़ताल पर चले जाने और नगर परिषद प्रशासन की ओर से कोई सार्थक पहल न होने के कारण सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो चुका है। इसके परिणामस्वरूप नगर परिषद क्षेत्र के सभी 29 वार्डों में जगह-जगह कचरे के पहाड़ खड़े हो गए हैं। बारिश और धूप से कचरा सड़कर बदबू फैलने लगी है, जिससे लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। त्रस्त लोगों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा, जिसके कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.