दरभंगा, जून 8 -- विजय राय,बेनीपुर। अनुमंडल क्षेत्र बेनीपुर के अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय की टीम के माध्यम से आधा दर्जन से अधिक विभिन्न संस्थानों पर निरीक्षण किया गया। इसमें दो संस्थानों में अग्निशमन के दिशा-निर्देश का उल्लंघन पाया गया। इन संस्थानों के विरुद्ध नोटिस भेजकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिला अग्निशमन अधिकारी मो. फैज आलम के आदेश पर अनुमंडल अग्निशमन अधिकारी सत्य नारायण सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बनाकर मझौड़ा, नेहरा, नंदापट्टी, अलीनगर, बहेड़ा व आशापुर में रविवार को निरीक्षण किया गया। इसमें लुल्हवा चौक के निजी अस्पताल एवं मझौड़ा में एक होटल में अग्निशमन गाइडलाइन का अनुपालन नहीं पाया गया। यह भी पढ़ें- धमदाहा के निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच इन स्थानों को नोटिस भेजकर अनहोनी की...