दरभंगा, जून 9 -- विजय राय,बेनीपुर। बहेड़ा थाना पुलिस बीती रात नंदापट्टी में एक ट्रक विदेशी शराब बरामद किया तथा चालक एवं तस्कर पुलिस को चकमा देखकर फरार होने में सफल रहा। सूत्रों के मुताबिक 1031 लीटर विदेशी शराब नंदापट्टी में उतारने के फिराक में तस्कर एवं चालक था। पुलिस की गश्ती वाहन देखकर चालक एवं तस्कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक की जांच करने के दौरान उसमें 1031 लीटर विदेशी शराब पाया। ट्रक जप्तकर थाना पर ले गया। एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि दो शराब तस्कर को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...