बेनीपुर:दो तस्करों सहित छह नशेड़ी किए गए गिरफ्तार
दरभंगा, सितम्बर 23 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ छह लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की गई। शराब के नशे में धुत छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। धेरुख निवासी सुनील राम को साढ़े पांच लीटर और बहेड़ा से रविन्द्र साह के पास से आधा लीटर चुलाई शराब एवं एक बाइक जब्त की गई। धेरुख गांव से मनोज तांती और मो. नियाज और बहेड़ा से रामबाबू दास, राजेश कुमार, मोनू कुमार और मो. सदरे आलम को शराब के नशे में गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.