दरभंगा, जून 10 -- विजय राय,बेनीपुर। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बेनीपुर क्षेत्र में 8 जून की शाम आए विनाशकारी तूफान और बारिश से बिजली विभाग को लगभग 4 लाख रुपये की क्षति हुई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, तूफान के कारण सकरी, बिरौल और बेनीपुर विद्युत अवर प्रमंडल क्षेत्र में 23 एलटी/एसटी पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा 800 मीटर केबल, 360 मीटर कंडक्टर और 19 एफएमडीबी ब्रैकेट आदि भी नष्ट हो गए। ईई अमोद कुमार ने बताया कि 8 जून को आई आंधी-तूफान और बारिश में विभाग को 4 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदलने और आपूर्ति बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह भी पढ़ें- आंधी से बिजली के पोलों को भारी नुकसान यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...