हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- गोरौल । संवाद सूत्र हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पीरापुर बेनीपट्टी हॉल्ट के पास एक 75 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृत वृद्ध की पहचान थाने के ही बेलवर घाट गांव के राम सोगारथ साह के रूप में की गई है। मृत वृद्ध किस ट्रेन से कटा इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। रेलवे पेट्रॉलिंग कर रहे एसआईटी टीम के त्रिलोकी राम ने रेलवे लाइन पर एक शव दो भागों में बंटा पाया और विभाग को सूचना दी। इधर, इसकी सूचना गोरौल पुलिस को भी दी गई, सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई, लेकिन मामला रेल पुलिस के क्षेत्राधिकार में होने के कारण शव को रेल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के पुत्र विनोद साह ने गोरौल थाने में आवेदन दिया। बताया कि उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। हमेशा इधर-उधर चले जाते थे।...