मधुबनी, मार्च 1 -- मधुबनी । 13 जुलाई 2024 को हिंदुस्तान अखबार में बेनीपट्टी-हरलाखी मुख्य पथ पर तीसीयाही गांव के खनुआ टोल स्थित खनुआ नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। तब जाकर सुस्त पड़ा विभाग सक्रिय हुआ था। सबसे बड़ी बात यह थी कि उस समय जिले के आला अधिकारी इस पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर से अनभिज्ञ थे। खबर छपते ही आनन-फानन में विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुल के दोनों ओर लोहे की बैरिकेडिंग कराई। र वाहनों के लिए बगल से कच्चा डायवर्सन मार्ग बनाया गया। हालांकि, इस पहल से पुल के ऊपर से गुजरने वाले वाहनों के साथ होने वाले हादसे तो टल गए। लेकिन सुरक्षा के नाम पर की गई लोहे की बैरिकेडिंग और उबड़-खाबड़ डायवर्सन हादसे का कारण बन गए। तब से अबतक लगातार हादसे हो रहे हैं। लेकिन पुल में आईं दरार की मरम्मत ...