मधुबनी, जून 10 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मारपीट व घायल करने, घर से नगदी सहित सामान लूट ले जाने से संबन्धित अलग-अलग चार मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। रानीपुर गांव के अताउल्लाह ने अपने गांव के ही रहमतुल्लाह सहित छह लोगों के खिलाफ आपसी रंजीश को लेकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पाली गांव के महेंद्र मिश्र ने राजेश मिश्र,रोशन मिश्र के खिलाफ गाली-गलौज करने, मारपीट करने एवं घर में घुसकर गोदरेज में रहे 50 हजार नगद वे सोने की आभूषण ले जाने का अरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- बेनीपट्टी में मारपीट व घायल करने एवं नगदी सहित सामान लूट ले जाने की अलग-अलग चार मामले दर्ज करहरा गांव के लाडली खातून ने गांव के ही मो.समशेर स...