मधुबनी, अप्रैल 4 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के शाहपुर गावं में शुक्रवार की रात करीब दो बजे बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान शाहपुर गांव के चंद्र किशोर सिंह के पुत्र 24 वर्षीय आदित्य कुमार सिंह के रूप में हुई है। गोली पेट में लगते हुए दाहिने हाथ के कलाई के उपर जा घुसा। घायल को बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से मधुबनी और फिर डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर फंसी हुई गोली को निकालने में सफलता पायी है। घायल की स्थिति सामान्य रहना बताया गया है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि घटना शाहपुर गांव के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय के परिसर में हुई है। घटना स्थल से एक खोखा बरामद की गई है। ग्रामीणों के द्वारा शाहपुर गांव के ही एक युवक पर गोली मारने की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.