मधुबनी, अप्रैल 29 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के सामने बुधवार की दोपहर लगी भीषण जाम में यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी परी। दोपहर ढाई बजे से लेकर करीब 40 मिनट तक पूरी तरह चक्का जाम रहा। करीब आधे घंटे तक लगी जाम के बाद बेनीपट्टी थाना से एक दारोगा और एक सिपाही जाम हटाने के लिए सड़क पर उतरे। काफी प्रयास के बाद धीरे-धीरे आवागमन सामान्य हो पाया। बेनीपट्टी में जाम लगना अब सामान्य बात हो चली है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब सड़क पर जाम से राहगीरों को परेशानी नहीं उठानी परी हो। पर थाना के सामने जाम लगने के बावजूद प्रशासन की सुस्ती पर लोगों का सवाल उठाना लाजमी है। प्रशासन द्वारा खाली कराये गये अतिक्रमण पुन: दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान लगाये जाने से सड़क संकीर्ण होती जा रही है। ऐसे में अचानक दिल्ली से आने और जाने वाली बसें लोहिया ...