हरदोई, अप्रैल 23 -- बेनीगंज। पाही गांव निवासी 27 वर्षी सूरज अपने साथी कपिल के साथ किसी काम के लिए संडीला जा रहा था। तभी रात करीब 10 बजे किसी अज्ञात वाहन ने कोथावां मल्लेहरा के बीच में टक्कर मार दी। इससे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई है। घायल कपिल को सीएचसी कोथावां भेजा गया है। कोथावां चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...