हरदोई, अप्रैल 18 -- बेनीगंज। श्यामपुर गोविंदपुर निवासी ग्राम प्रधान गणेश मिश्रा अपनी चक्की कारखाना पर गांव के किनारे बैठे हुए थे। तभी गेगलापुर गांव के कई लोग आए और जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में काफी चोट आ गई है। मौके पर पहुंची कोतवाली बेनीगंज की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गणेश शंकर मिश्रा सवर्ण आर्मी संगठन से जुड़े हुए हैं और परशुराम जयंती मनाने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे थे। इसी की नाराजगी मानते हुए इन लोगों ने जानलेवा हमला किया। बेनीगंज कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है । डाक्टरी परीक्षण को सी एच सी कोथावां भेजा गया था जहां से हरदोई रेफर कर दिया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...