हरदोई, जून 10 -- बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव खेत की मेड़ पर पेड़ से लटका मिला। बड़ौली गांव निवासी गोकुल खेत की मेड़ पर स्थित पकड़िया के पेड़ से हरिहरपुर थाना टड़ियावां निवासी 40 वर्षीय दिनेश का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि मृतक अपने बहनोई गुड्डू पुत्र राजेंद्र निवासी नया पुरवा के घर जा रहा था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...