हरदोई, अप्रैल 15 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र की कल्याणमल चौकी के अंतर्गत एक गांव निवासी अधेड़ ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि रात 11:30 बजे मेरे गांव के साहिल छत से सीढ़ी का सहारा लेकर मेरे घर उतर आया। कमरे में सो रही नाबालिग 14 वर्षी मेरी बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की के चिल्लाने पर जब तक मैं उठा तब तक वह भागने लगा। पीछा करने पर देखा तो उसका चचेरा भाई यूनुस मेरे मकान के गेट पर खड़ा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- छत में चढ़कर दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ में केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...