हरदोई, मार्च 21 -- बेनीगंज। क्षेत्र के ग्राम झरोइया में राधा कृष्ण कुटी मंदिर परिसर में शनिवार को तीसरे दिन भक्तों को भोले बाबा का विवाह और जालंधर का वध पर कथा का वर्णन किया गया। कथा सुनने के लिए भीड़ उमड़ी। तृतीय श्री सत् चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास संग हो रहा है। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास क्षेत्र के भक्तों में खुशी की लहर है। यज्ञ आचार्य कथा वाचक पंडित नवीन महाराज ने कथा सुनाई। इस मौके पर आयोजक अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू मुख्य यजमान के तौर पर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...