बेनीगंज में एबीसी कंडक्टर में आग लगने से गुल रही बिजली
प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज। शहर के बेनीगंज क्षेत्र में शनिवार रात बिजली व्यवस्था अचानक ठप हो गई, जिससे पूरे मोहल्ले के लोग घंटों परेशान रहे। जानकारी के अनुसार मदनानी ट्रांसफार्मर के पास लगे एबीसी कंडक्टर में अचानक आग लग गई। आग लगने से दो सर्किट के एबीसी कंडक्टर टूटकर नीचे गिर गए, जिसके कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। हालांकि क्षतिग्रस्त कंडक्टर को बदलने और लाइन को दुरुस्त करने में काफी समय लगा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- केबल जला तो कहीं नया ट्रांसफॉर्मर लगाने से मिली राहत इस दौरान उमस और गर्मी के बीच बिजली न रहने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में पंखे और कूलर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.