हरदोई, फरवरी 25 -- बेनीगंज, संवाददाता। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने एवं स्थायी गौशालाओं के बेहतर संचालन में जनपद हरदोई को सम्मानित किए जाने के बाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बेनीगंज देहात स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री की पशुओं के प्रति जो मंशा है उसे जनपद में प्रभावी रूप से लागू किया गया है। हरदोई को प्रदेश में नंबर एक पर स्थान मिलना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री की गौ-सेवा के प्रति प्रतिबद्धता जगजाहिर है। उसी भावना के अनुरूप टीम लगातार कार्य कर रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौशाला में बंद पशुओं को गुड़ और पूड़ी खिलाकर सेवा की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर गौस्थलों पर पहुंचकर चारा, दाना, पानी एवं हरे चारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.