वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। नगर निगम शहर के व्यस्ततम मार्गों पर भी बने छोटे-बड़े गड्ढों को भरने के प्रति गंभीर नहीं है। बेनिया से नईसड़क के बीच रोड पर कई माह से बने गड्ढे बाइक-स्कूटी और रिक्शा-साइकिल सवारों की कमर कमजोर कर रहे हैं लेकिन निगम प्रशासन का इस पर फोकस नहीं है। नईसड़क मोड़ पर दो माह पहले जलकल ने पानी की पाइप में लीकेज की मरम्मत कराई थी लेकिन अब तक सड़क मरम्मत नहीं कराई गई है। इसी तरह नई सड़क पर एक बड़ा गड्ढा वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाता है। उससे यातायात भी बाधित होता है। लहुराबीर को गिरजाघर से जोड़ने वाली इस सड़क पर यातायात का बहुत दबाव होता है लेकिन निगम प्रशासन को लोगों को हो रही दिक्कतों की कोई चिंता नहीं है।हमें भेजें गड्ढों की जानकारीयदि आप मुख्य मार्गों या संपर्क मार्गों पर गड्ढों के कारण परेशान हैं, कभी इन गड्ढों ने आप...