घाटशिला, अप्रैल 23 -- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पाथरा पंचायत अंतर्गत बन बेनाशोली गांव का है, जहां पिछले दो दिनों से तीन जंगली हाथियों ने किसानों के खेतों में जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों के इस निरंतर हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं बीती रात हाथियों के झुंड ने गांव के किसान लगय मुर्मू, सालाय मुर्मू, कालीपद नायेक, माताल मुर्मू, लब हांसदा, रामचंद्र माण्डी और बादल किस्कू के खेतों में लगी फसलों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई एक ही रात में बर्बाद हो गई। यह भी पढ़ें- सीमावर्ती गांवों में हथियों के आतंक को रोकने में वन विभाग विफल ग्रामीणों और पीड़ित किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त फसलों का जल्द से जल्...