बेनार के छात्रों ने कराटे में जीते 11 पदक
बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- अस्थावां, निज संवाददाता। पटना के एक स्कूल में 16 अगस्त को आजादी कप कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें बेनार के संस्कृति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदकों पर कब्जा जमाया। एचके भारती व कोच कुंदन कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने सफलता हासिल की। बच्चों ने एक स्वर्ण, दो रजत व आठ कांस्य पदक अपने नाम किये। छात्रों की सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है। (अस्थावां से पप्पू कुमार) यह भी पढ़ें- कराटे में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.