मिर्जापुर, दिसम्बर 31 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने हाईकोर्ट के निर्देश पर पहाड़ी ब्लाक के बेदौली गांव के ग्राम प्रधान के खाते को सीज कर दिए है। वहीं ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में बरती गई धांधली की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह, के साथ बाण सागर खण्ड-5 के सहायक अभियंता व एक अन्य व्यक्ति को शामिल किया गया है। डीएम ने डीपीआरओ से पंद्रह दिन के अंदर मामले की जांच कराके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए है। कहा है कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी जाए। जिससे गांव का विकास कार्य न बांधित होने पाए। हालांकि छह माह पहले भी डीएम ने ग्राम पंचायत बेदौली के प्रधान के खाते को सीज कर दिए थे। प्रधान ने डीएम के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। तब गां...