औरंगाबाद, मार्च 18 -- आयुष ग्राम कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ओर से कुटुंबा प्रखंड के बेदौलिया गांव में बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें यूनानी, आयुर्वेद और होम्योपैथी पद्धति के चिकित्सकों ने भाग लिया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी। जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि आयुष पद्धति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। शिविर में डॉ कृष्णानंद मिश्रा, डॉ ओम प्रकाश सिंह, डॉ मुन्ना कुमार सक्सैना, डॉ मोहम्मद गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.