जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बलजीत सिंह बेदी मंगलवार को अचानक जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय पहुंच गये। फिर उन्होंने जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, बीएलए-2 प्रशिक्षक कौशल प्रधान, फिरोज खान और सन्नी सिंह के साथ प्रखंडवार बीएलए-2 गठन, वार्ड कमेटी गठन, जीपीसीसी गठन की अद्यतन समीक्षा की। जिला प्रभारी ने संगठनात्मक कार्य को तेज एवं पूरा करने के लिए कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...