रामगढ़, अप्रैल 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डाकबंगला परिसर स्थित गुनगुन पैलेस में शनिवार को बेदिया समुदाय की सामाजिक, संस्कार, धार्मिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व स्वशासन व्यवस्था आधारित पेशा नियमावली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय आयकर विभाग की उप सचिव निशा उरांव शामिल हुई। इस दौरान बेदिया समाज के अधिकारों, परंपराओं व पेसा कानून के प्रावधानों पर गहन मंथन किया गया। निशा उरांव ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज को स्वशासन का अधिकार देता है। ग्राम सभा को सर्वोच्च शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के आलोक में ग्राम सभा का निर्णय सर्वोपरि माना गया है। इसके बावजूद ग्राम सभा को लघु खनिज संपदा पर पूर्ण अधिकार नहीं दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.