बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
गोड्डा, सितम्बर 6 -- शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बेथेल मिशन स्कूल, गोड्डा में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में गीत, नृत्य, नाटक, मिमिक्री, चुटकुले सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अन्ना मार्क की प्रार्थना से हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्या अन्ना मार्क एवं विद्यालय के निदेशक डॉ. प्राणेश सोलोमन ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। बच्चों ने शिक्षकों के लिए अपनी कक्षाओं में खान-पान की भी व्यवस्था की थी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: जैक एंड जिल स्कूल में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.