बेतिया, जनवरी 24 -- बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) परिसर में शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें एक मेडिकल छात्र और एक बाहरी युवक घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, एक बाहरी युवक अपने दोस्त से मिलने GMCH परिसर पहुंचा था। इसी दौरान परिसर में कुछ मेडिकल छात्र आपस में खड़े थे। आरोप है कि युवक ने छात्रों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिस पर छात्रों ने आपत्ति जताई। वीडियो बनाने से रोकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो...