प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रयागराज। कुछ वर्ष पहले बिहार के बेतिया राजघराने की संपत्ति का मामला भी उठा था। मुट्ठीगंज, सिविल लाइंस और बघाड़ा इलाके में बड़ा भूखंड बेतिया राजघराने के नाम पर था। इतना ही नहीं स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के लॉकर में कुछ आभूषण व दस्तावेज होने की बात भी सामने आई थी। बाद में मालूम चला कि सिविल लाइंस स्थित भूखंड को लीज पर दिया गया था, जो लीज खत्म होने के बाद स्वत: खत्म हो गया, जबकि मुट्ठीगंज और बघाड़ा की जमीन पर भी स्थानीय नागरिकों के पक्ष में रजिस्ट्री होने की बात कही गई। बेतिया राजघराने की संपत्ति देखने के लिए टीम आई थी, वो भी यहां से चली गई। यह भी पढ़ें- बेदखली और किराएदारी के आज भी चल रहे हैं कई मुकदमे स्टेट बैंक में लॉकर के मामले में बैंक को दोनों प्रदेश की सरकारों के संयुक्त पत्र का इंतजार है। यह भी पढ़ें- Prayag...