बगहा, जुलाई 3 -- बेतिया/मझौलिया। बेतिया-मझौलिया रेलखंड के दोहरीकरण का निरीक्षण शुक्रवार को संरक्षा आयुक्त गुरु प्रकाश ने किया। पूर्वी परिमंडल, कोलकाता से सुबह 9.10 बजे संरक्षा आयुक्त रेलवे अधिकारियों के साथ बेतिया स्टेशन पर पहुंचे। यहां से पहले मोटर ट्रॉली से दोहरीकरण का निरीक्षण किया। इसके बाद 124 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विशेष ट्रेन से रेल लाइन का ट्रायल किया। 9.8 किमी लंबी रेल लाइन का ट्रायल पूरा होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डिप्टी चीफ इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि सारी तैयारियों के साथ कार्य पूरा हुआ था। उच्च अधिकारियों के द्वारा ट्रेन से ट्रायल किया, यह सफल रहा। यह भी पढ़ें- रेल दोहरीकरण पूरा, आज सीआरएस का निरीक्षण अब इस मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। ट्रेनों की क्रासिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इससे पूर्व संर...