मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। उत्तर बिहार में जिम्नास्टिक की प्रतिभाओं को तराशने की तैयारी शुरू हो गई है। बेतिया में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के लिए प्रशिक्षण सुविधा विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। यहां उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली बच्चों को जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण देने की दिशा में काम होगा। राज्य के खेल सचिव दीपक आनंद ने बताया कि आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। खेल विभाग की योजना के अनुसार, राज्य के प्रमंडलीय मुख्यालयों में निर्माणाधीन और प्रस्तावित खेल अवसंरचना में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक को शामिल किया जाएगा। पश्चिम चंपारण में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक केंद्र विकसित होने पर इसका लाभ पूरे उत्तर बिहार के प्रतिभावान ख...