बगहा, जून 14 -- बेतिया। विभिन्न थाने की पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 18 वारंटी समेत 31 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से नौ की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय 14 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 83 लीटर 400 मिलीलीटर शराब जब्त किया गया है। आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से 94 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल की है। यह भी पढ़ें- बेतिया पुलिस जिले में 31 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...