एक संवाददाता, जनवरी 30 -- बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के जगदीशपुर में हुए पप्पू हत्याकांड में लव एंगल सामने आया है। मृतक की मां शीला देवी के आवेदन पर 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग का राज खुलने के बाद गर्लफ्रेंड के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ही पप्पू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा वार्ड-1 बंगला टोला निवासी पप्पू कुमार की बीते बुधवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया कोठी के समीप हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने उसे घर से घूमने के बहाने बुलाया और फिर चाकू से गोद दिया। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। घटना ...