बगहा, मार्च 6 -- बेतिया। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पश्चिमी चंपारण जिले से दो परीक्षार्थियों ने बाजी मारी है। जिसमें बेतिया के बानुछापर निवासी आयुष राज को 199वी रैंक प्राप्त हुआ है। शहर के बानुछापर स्थित काली कुंज निवासी आयुष राज ने देशभर में 199वीं रैंक प्राप्त किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बेतिया के संत जेवियर्स स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया और दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2024 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।आयुष ने बताया कि वर्ष 2020 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे दिल्ली चले गए थे। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी शुरू की। सतत अध्ययन और मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। आयुष राज की माता अर्चना वर्मा जिले के कुष्ठ विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं...