बेतालघाट में 47 छात्राओं का किया गया टीकाकरण
नैनीताल, जुलाई 18 -- गरमपानी, संवाददाता। किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान 47 छात्राओं का टीकाकरण किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित अभियान का संचालन चिकित्सा अधिकारी बेतालघाट डॉ. निशा शेखर के नेतृत्व में किया गया। टीकाकरण से पूर्व छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ, सुरक्षा और समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. निशा शेखर ने बताया, कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.