नैनीताल, अप्रैल 11 -- गरमपानी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर दी गई है। इस अभियान के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना दर्ज कर सकते हैं। बेतालघाट ब्लॉक में शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने स्व-मूल्यांकन कर किया। इस अवसर पर श्री कैंची धाम के तहसीलदार एवं चार्ज ऑफिसर जनगणना बीसी भंडारी, फील्ड ट्रेनर्स प्रदीप बोहरा, हेम प्रकाश और प्रगणक मीनू साह मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन माध्यम से स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर लें, जिससे सही और पारदर्शी आंकड़े तैयार किए जा सकें। उन्होंने इसे जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

हिंदी हिन्...