नैनीताल, जनवरी 12 -- बेतालघाट। बेतालघाट विकासखंड के अमेल गांव और आसपास क्षेत्रों में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियों ने ग्रामीण दहशत में हैं। रविवार देर शाम अमेल गांव के पास अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। वन्यजीव के हमले से युवक बाइक से गिर गया। शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग गया, जिससे युवक की जान बच गई। ग्रामीणों ने युवक को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजड़ा लगाने और गुलदार की गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण करने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...