नैनीताल, जून 17 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बुधवार को आयोजित ब्लॉक में प्रदर्शनी और शिविर शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जेडी कत्यूरा ने मंच व्यवस्था पर आपत्ति दर्ज कराते हुए, जनप्रतिनिधियों के बजाय अन्य लोगों को स्थान देने पर नाराजगी जताई। कुछ देर तक बहस चलती रही। विवाद बढ़ता देख अधिकारियों और ब्लॉक प्रमुख अंकित साह के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को शांत कराया गया, जिसके बाद कार्यक्रम शुरू हो सका।कार्यक्रम के दौरान कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी जनप्रतिनिधियों ने विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक प्रमुख साह ने खंड विकास अधिकारी को अनुपस्थित विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बेतालघाट में प्रदर्शनी और शिविर में मंच व्यवस्था को लेकर विवाद शिवि...