नैनीताल, मई 31 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालेश्वर महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर समिति व कार्यकर्ताओं की रविवार को बैठक हुई। जिसमें आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा की। थानाध्यक्ष विजय नेगी ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि बेतालेश्वर महोत्सव का शुभारंभ आज सोमवार शाम 4 बजे किया जाएगा। महोत्सव में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यहां दीप बिष्ट, रमेश चंद्र तिवारी, हरीश चंद्र पांडे, संजय कश्यप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...