नैनीताल, अगस्त 10 -- गरमपानी। शहीद खेमचंद डौर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को तिरंगे से प्रेरित रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें वसुंधरा सदन ने पहला, अम्बर सदन ने दूसरा और तरंगिणी सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नोडल अधिकारी डॉ. तरुण कुमार आर्य ने परिणाम घोषित किए। निर्णायक डॉ. जयती दीक्षित, डॉ. ईप्सिता सिंह, ममता पांडे और डॉ. निर्मला रहीं। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। महाविद्यालय में आज मंगलवार को तिरंगे से प्रेरित पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। यह भी पढ़ें- महिला महाविद्यालय में हुई रंगोली प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता हुई यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...