नैनीताल, जून 28 -- गरमपानी, संवाददाता। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बेतालघाट ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर 73 पोलियो केंद्रों पर 2103 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए बूथों पर सुबह से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य किया। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई थी। जिसमें डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश रविवार को पोलियो की खुराक नहीं ले पाए हैं, उनके लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर डोर-टू-डोर अभियान चलाएंगी और पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह भी...