नैनीताल, मई 22 -- गरमपानी। बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से व्यापारियों और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल बेतालघाट ने शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड भवाली के ईई को ज्ञापन भेजकर बाजार क्षेत्र के लिए नया फीडर लगाए जाने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह भंडारी के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है, कि बेतालघाट मुख्य बाजार, ब्लॉक, तहसील सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में दिनभर कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से छोटे कारोबार प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...