बेतालघाट डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
नैनीताल, जुलाई 13 -- बेतालघाट। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। समर्थ पोर्टल पर कुल 98 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहली मेरिट के आधार पर प्रवेश 13 से 20 जुलाई तक की जाएगी। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपने सभी शैक्षणिक एवं आवश्यक अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद ऑनलाइन शुल्क जमा कर उसकी रसीद और एंटी ड्रग शपथ-पत्र जमा करना होगा। अब तक 18 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.