नैनीताल, जुलाई 1 -- बेतालघाट। बेतालघाट ब्लॉक के मल्ली सेठी के चांदपुर तोक स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को जनता दरबार लगाया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग की दर्जाधारी शान्ति मेहरा, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय और डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी रहे। इस दौरन ग्रामीणों ने बेतालघाट ओखलढुंगा मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति, पेयजल संकट का मुद्दा समेत कुल 55 समस्याएं दर्ज कराईं। जिनमें अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण किया। अन्य के लिए संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए। वहीं पात्र लाभार्थियों को व्हीलचेयर व सीएम लक्ष्मी किट वितरित कीं। यहां मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, विमला नेगी, रणजीत सिंह, प्रेम कुमार, आनंद सिंह, चम्पा, नीमा खुल्बे रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...