ललितपुर, अप्रैल 5 -- ललितपुर। रविवार को स्थानीय कंपनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना की आवश्यक बैठक संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें आंधी पानी के मौसम में बार-बार होने वाली अघोषित विद्युत कटौती संग ललितपुर शहर की विद्युत समस्या को लेकर गहरी चिन्ता और रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्युत विभाग की अकर्मणता के कारण बार बार होने वाली कटौती को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...