हमीरपुर, अप्रैल 10 -- हमीरपुर। बेतवा पुल पुल के नीचे शुक्रवार सुबह अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध के सिर और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुल के नीचे गिरने की वजह से वृद्ध की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में लगी है। बेतवा पुल के नीचे शुक्रवार सुबह कोठी नंबर एक (हमीरपुर से कुछेछा जाने पर) एक वृद्ध के शव को पड़ा देखा गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध की उम्र करीब 60 साल के पार है। सिर और शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वृद्ध की पुल के नीचे गिरने से मौत हुई हो। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में लगी हुई है। बता दें कि दो दिन पूर्व ही बेतवा नदी के पुल के पास चूरामणि डेरा में रहने वाले वृद्ध शिवनारायण का शव मिला था, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.