बेतवा के जलस्तर में गिरावट से डकोर क्षेत्र को राहत, खतरे के निशान से 8 मीटर नीचे पहुंची नदी
उरई, सितम्बर 6 -- कुसमिलिया। संवाददाता डकोर ब्लॉक क्षेत्र से गुजरने वाली बेतवा नदी का रौद्र रूप अब धीरे-धीरे शांत होने लगा है। बीते दो दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को दूसरे दिन बेतवा नदी का जलस्तर दो मीटर और घटकर 113.800 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में आई इस कमी के बाद तटीय इलाकों के ग्रामीणों और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बेतवा नदी का चेतावनी निशान 121 मीटर और खतरे का निशान 122 मीटर निर्धारित है। वर्तमान में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 8.200 मीटर नीचे बना हुआ है। यह भी पढ़ें- तटीय गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा हालांकि, भले ही नदी अपने सामान्य स्तर की ओर लौट रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। पिछले दिनों ऊपरी इलाकों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.