लातेहार, अप्रैल 7 -- बेतला प्रतिनिधि। क्षेत्र के इकलौते बेतला लैम्पस में धान की खरीदारी पिछले दो माह से बंद है। इससे किसान आसपास के साहुकारों या बिचौलियों के पास औने-पौने दामों में बेचने को विवश हैं।इसबारे में लैम्पस अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि पूर्व में किसानों से खरीदे गए धान का राईस मिलरों द्वारा अबतक उठाव नहीं किया गया है।जिससे लैम्पस में धान रखने की जगह नहीं है। ऐसे में धान की और खरीदारी करना मुनासिब नहीं है।मिलरों द्वारा धान का उठाव करने के बाद ही किसानों से धान की खरीदारी संभव हो पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...