लातेहार, दिसम्बर 17 -- बेतला प्रतिनिधि । बेतला लैम्पस में दूसरे दिन मंगलवार को तीन किसानों रेखा कुमारी(कुटमू) तैय्यब और कलीम अंसारी दोनों बेतला से कुल 220 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई।इसकी जानकारी देते लैम्पस अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने विभागीय स्तर से मुहैया कराई गई ई-पॉश मशीन में तकनीकी खराबी के कारण किसानों का बायोमेट्रिक निशान नहीं लगने की शिकायत की। वहीं अध्यक्ष ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दिए जाने की बात बताते इससे धान की अधिप्राप्ति करने में कई तरह की परेशानी आने की बात कही। इधर धान बेचनेवाले किसानों ने बायोमेट्रिक निशान लगाए जाने को लेकर घोर नाराजगी जताई।मामले में बरवाडीह के प्रभारी बीएओ रामनाथ यादव ने ई-पॉश मशीन के तकनीकी खराबी को बहुत जल्द ठीक करा देने की बात बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...