लातेहार, मार्च 26 -- बेतला प्रतिनिधि । पीटीआर प्रबंधन के निर्देश से पार्क मेन गेट परिसर स्थित रिसेप्शन सेंटर को जैक के द्वारा शिफ्ट करने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। अब उसे आधुनिक सुविधाओं से लैस कर वन-प्रबंधन द्वारा नया लुक देने का प्रयास किया जा रहा है। इसबारे में रेंजर उमेश कुमार दूबे ने बताया कि पूर्व में परिसर के बीच रिसेप्शन सेंटर के पर्यटकों को कई तरह की परेशानी होती थी। इसलिए उसे अब नए स्थान में शिफ्ट कर ऑनलाइन टिकट बुकिंग, सूचना डेस्क,शुद्ध पेयजल,प्रतीक्षालय आदि जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इससे न सिर्फ पर्यटकों को बेहतर जानकारी और सेवाएं मिलेंगी, बल्कि विभाग-कर्मियों को कार्य संचालन में सहूलियत होगी। वहीं पर्यटकों की आवाजाही और प्रबंधन पहले से बेहतर होगा। फोटो -5- शिफ्टिंग कार्य पूरा होने के बाद नए स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.